{"_id":"62a7553c0f80785ebb38898c","slug":"deoband-news-officers-have-demolished-illegal-colonies-with-bulldozers-in-the-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनी पर चला योगी का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनी पर चला योगी का बुलडोजर
Mon, 13 Jun 2022 08:48 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:48 PM IST
सार
सहारनपुर में सोमवार को अवैध कॉलोनियों पर योगी का बुलडोजर चला। करीब 4000 मीटर में काटी गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में चला बुलडोजर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में बिना नक्शा पास कराए काटी गईं अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। सोमवार को अधिकारियों ने देवबंद देहात के मजरा इंदरपुर में करीब 4000 मीटर में काटी गई अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कॉलोनी में अभी तक केवल प्लाटिंग ही हो पाई थी।
विज्ञापन
एसडीएम दीपक कुमार के निर्देशन में प्राधिकरण के जेई एमके सिंह नगर पालिका और पुलिस टीम को साथ लेकर इंदरपुर में पहुंचे। जहां टीम ने अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि प्रशासन अब तक तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा चुका है। इनमें पहले हाशिमपुरा रोड स्थित चांद कॉलोनी उसके बाद मकबरा रोड पर काटी गई कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा
एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में इन कॉलोनियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिन कॉलोनियों में एक-दो मकान बने हैं उनके स्वामियों को भी नोटिस भेजे गए हैं। शासन का सख्त आदेश है, जहां पर बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी काटकर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया उन सबको ध्वस्त कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए अभियान चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence: काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो