{"_id":"62d2bdcd4fd89c61c968b2d1","slug":"deoband-news-darul-uloom-watchman-warned-of-religious-conversion-made-serious-allegations-against-the-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoband News: दारुल उलूम के दरबान ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, प्रबंधतंत्र पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoband News: दारुल उलूम के दरबान ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, प्रबंधतंत्र पर लगाए गंभीर आरोप
Sat, 16 Jul 2022 07:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Jul 2022 07:02 PM IST
सार
सहारनपुर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारुल उलूम का एक दरबान प्रबंधतंत्र पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहा है। उसने धर्म परिवर्तन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
देववंद दारुल उलूम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के एक दरबान (चौकीदार) ने प्रबंधतंत्र पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दरबान नगरवासियों से साथ देने की अपील कर रहा है। साथ ही कह रहा है कि यदि उस पर माफी के लिए दबाव बनाया गया तो वह धर्म परिवर्तन कर लेगा।
विज्ञापन
शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट 45 सैकेंड की वीडियो में हसीब नामक व्यक्ति बता रहा है कि वर्ष 1997 से वह दारुल उलूम में मुलाजिम (कर्मचारी) है। जो दरबान के रूप में कार्य करता है। आरोप है कि प्रबंधतंत्र की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। बैठने के लिए कमरा नहीं है। गर्मी में पंखा नहीं दिया गया। जबकि सर्दी में आग जलाने की कोई सुविधा नहीं दी जाती।
विज्ञापन
कहा कि कई बार इस संबंध में शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि अन्य कर्मचारी इनके डर की वजह से सब कुछ बर्दाश्त कर रहे हैं। जिसके चलते कई कर्मचारी बीमार तक हो चुके हैं। हसीब ने चेतावनी दी कि अगर इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रबंधतंत्र ने उस पर माफी मांगने का दबाव बनाया तो वह परिवार सहित धर्म परिवर्तन कर लेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक
दारुल उलूम के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुनीर कासमी का कहना है कि दरबानों के बैठने की व्यवस्था की हुई है। आठ घंटे की ड्यूटी देनी होती है। नौकरी पर रखने से पूर्व सभी बातों को बताया जाता है। इस तरह के इल्जाम क्यों लगाए जा रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।