फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Maulana Nadeem-ul-Wajdi, a big name of the Islamic world, passes away, heart attack in America

Deoband: इस्लामिक जगत के बड़े नाम मौलाना नदीम-उल-वाजदी का इंतकाल, अमेरिका में आया हार्ट अटैक

Tue, 15 Oct 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 07:39 PM IST
सार

मौलाना वाजदी को अमेरिका की नागरिकता हासिल थी और शिकागो शहर में निवास करते थे। वह करीब एक माह पूर्व ही अमेरिका गए थे। 

विज्ञापन
Deoband: Maulana Nadeem-ul-Wajdi, a big name of the Islamic world, passes away, heart attack in America
मौलाना नदीम-उल-वाजदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आमंत्रित सदस्य व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीम-उल-वाजदी का लंबी बीमारी के चलते अमेरिका में इंतकाल हो गया। वे 70 वर्ष के थे। इस्लामिक जगत में उनका बड़ा नाम था।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह निवासी मौलाना नदीम-उल-वाजदी अरबी के प्रसिद्ध विद्वान होने के साथ ही बड़े लेखक भी थे। उन्होंने विभिन्न विषयों पर दर्जनों पुस्तकें लिखीं। जिनसे आज की पीढ़ी लाभान्वित हो रही है। मौलाना वाजदी को अमेरिका की नागरिकता हासिल थी और शिकागो शहर में निवास करते थे। नागरिकता के चलते वह करीब एक माह पूर्व अमेरिका गए थे। 15 दिन पूर्व उन्हें हार्टअटैक आने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। भारतीय समयानुसार सोमवार की रात 10 बजकर 15 मिनट पर उनका अस्पताल में ही इंतक़ाल हो गया। मौलाना नदीम-उल-वाजदी के बेटे मुफ्ती यासिर नदीम-उल-वाजदी ने एक्स पर पिता के इंतकाल की जानकारी दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इंतकाल पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना सूफियान कासमी, मौलाना महमूद मदनी, मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मुफ्ती जैनुल इस्लाम, मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह, अशरफ उस्मानी, पूर्व विधायक माविया अली, नजर फाउंडेशन के अध्यक्ष नजम उस्मानी, मौलाना शकेब कासमी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला उपाध्यक्ष मौलाना फरीद मजाहिरी आदि ने दुख जताया। 

वहीं, जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में शोकसभा का आयोजन हुआ, जिसमें सचिव डॉ. अख्तर सईद, डॉ. अनवर सईद, डॉ. शिबली इकबाल, अहतेशामुलहक ने शोक जताया। साथ ही उनके लिए दुआए मगफिरत की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed