फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Madani says Targeting Muslim Personal Law through UCC is not acceptable, strongly condemns

Deoband: मदनी बोले- UCC के जरिये मुस्लिम पर्सनल लॉ को निशाना बनाया जाना स्वीकार्य नहीं, करते हैं कड़ी निंदा

Mon, 10 Jul 2023 08:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jul 2023 08:06 PM IST
सार

समान नागरिक संहिता कानून को लेकर देवबंद में जमीयत जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि यूसीसी जरिये मुस्लिम पर्सनल लॉ को निशाना बनाया जाना स्वीकार्य नहीं, ऐसे किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
Deoband: Madani says Targeting Muslim Personal Law through UCC is not acceptable, strongly condemns
UCC को लेकर बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद की वर्किंग कमेटी की एक बैठक दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई। इसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मुस्लिम पारिवारिक कानूनों के समक्ष आने वाली चुनौती का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

विज्ञापन


सोमवार को आयोजित बैठक में जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत एप्लीकेशन एक्ट 1937) के क्रियांवयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान समय में यूसीसी द्वारा विशेष रुप से मुस्लिम पर्सनल लॉ को निशाना बनाया जा रहा है, जो हमें बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हम ऐसे किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन

 
मौलाना मदनी ने कहा कि यह मामला मुस्लिम अल्पसंख्यक की पहचान से जुड़ा है, देश के संविधान ने अनेकता में एकता को केंद्रीय भूमिका में रखा है। इसलिए यदि किसी एक की पहचान को मिटाने का प्रयास किया गया तो यह देश की गौरवपूर्ण पहचान को मिटाने के समान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना महमूद ने कहा कि देश की आजादी के समय इसके निर्माताओं, संस्थापकों और विचारकों ने हमें आश्वासन दिया था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ जो किसी प्रथा एवं परंपरा पर नहीं बल्कि पवित्र कुरान और प्रामाणिक हदीसों के आधार पर है, इसका सांवैधानिक संरक्षण किया जाएगा। लेकिन आज हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, वह बहुत निराशाजनक है। 

यूसीसी: 14 जुलाई यौम-ए-दुआ के रुप में मनाया जाएगा: फारुकी
जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना नियाज अहमद फारुकी ने बताया कि वर्किंग कमेटी ने फैसला लिया है कि यूसीसी के संदर्भ में आगामी 14 जुलाई यानि शुक्रवार को यौम-ए-दुआ (प्रार्थना दिवस) के रुप में मनाया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम समाज से यूसीसी को लेकर सार्वजनिक रुप से किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन न करने का आह्वान किया है।  

यूसीसी को लेकर राज्यों के सीएम को सौंपे जाएंगे पत्र
जमीयत कार्यकारिणी समिति ने निर्णय लिया है कि यूसीसी के संबंध में मुस्लिम समुदाय के सर्वसम्मत रुख से अवगत कराने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के नाम पत्र लिखा जाए और भारत के राष्ट्रपति से भी मिलने का प्रयास किया जाए।  
                                                                                                                            
जमीयत के बारकोड से विधि आयोग में दर्ज कराएं उत्तर: मौलाना हकीमुद्दीन 
जमीयत के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने बताया कि जमीयत द्वारा एक बारकोड तैयार किया गया है। जिसका इस्तेमाल कर लॉ कमीशन ऑफ इंडिया में अपना उत्तर दर्ज किया जा सकता है। बताया कि जमीयत द्वारा तैयार किए गए उत्तर में 14 बिंदु हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed