फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Jamal Siddiqui said that Muslim has become sensible, wants participation in the progress of country

UP News : देवबंद से जमाल सिद्दीकी बोले- मुस्लिम हुआ समझदार, देश की तरक्की में चाहता है भागीदारी

Thu, 22 Jun 2023 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jun 2023 10:02 PM IST
सार

UP News : देवबंद में एक कार्यक्रम में जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अब मुल्क का मुसलमान समझदार हो गया है, उसके पास रोजगार है और वह चाहता है कि भारत की तरक्की में उसकी भागीदारी हो।

विज्ञापन
Deoband: Jamal Siddiqui said that Muslim has become sensible, wants participation in the progress of country
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मौके की तलाश में रहते हैं। सत्ता के भूखे भेड़िये हमेशा हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का ख्वाब देखते रहते हैं, लेकिन खुशी इस बात की है कि अब मुल्क का मुसलमान समझदार हो गया है, उसके पास रोजगार है और वह चाहता है कि भारत की तरक्की में उसकी भागीदारी हो।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देवबंद में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इस्लामिया डिग्री कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो विपक्षी दलों पर खूब हमलावर रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी नीयत होती है उसको वैसा ही दिखता है। भाजपा साल के 365 दिन जनता के संपर्क में रहती है और उनके बीच रहकर उनके काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ साफ कहा है कि सभी का विकास होना चाहिए, सभी का कल्याण होना चाहिए। इसलिए पीएम मोदी ने अपनी सरकार को गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि हम राजनीतिक दल हैं हमें भी चुनाव लड़ना है। क्योंकि हमारे लिए सत्ता भोग का साधन नहीं है। बल्कि सत्ता हमारे लिए सेवा का साधन है। उन्होंने कहा की भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का मुसलमान पीएम मोदी को समर्थन दे रहा है। हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में अधिकांश भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यह बहुत शुभ संकेत हैं कि अब भारतीय जनता पार्टी के साथ मुस्लिम बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमानों का भाजपा से बहुत गहरा ताल्लुक है। क्योंकि भाजपा को बनाने वाले चार लोगों में से एक मुस्लिम हाजी नवाजिश सिकंदर बख्त थे। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हुआ है। बल्कि जितनी हमारी संख्या है उससे ज्यादा लाभ हमें सरकार ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed