{"_id":"6462414f1d28589357042e05","slug":"deoband-former-mla-mavia-ali-said-that-was-rigged-in-vote-counting-and-will-now-take-this-issue-to-court-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: तीन दिन बाद जागे माविया अली, बोले- मतदान व मतगणना में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, जाएंगे कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: तीन दिन बाद जागे माविया अली, बोले- मतदान व मतगणना में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, जाएंगे कोर्ट
Mon, 15 May 2023 07:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 15 May 2023 07:59 PM IST
सार
देवबंद से उठी आवाज : पूर्व विधायक माविया अली मतगणना के तीन दिन बाद जागे हैं। उनका कहना है कि मतदान व मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। कहा कि इस मुद्दे पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और रिकाउंटिंग के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
मतगणना का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी से पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ीं जहीर फातिमा के पति व पूर्व विधायक माविया अली ने तीन दिन बाद चुप्पी तोड़ते हुए स्थानीय अधिकारियों पर मतगणना में धांधली कराए जाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और रिकाउंटिंग के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को जारी बयान में पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि प्रशासन और सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के लोगों की मर्जी नहीं थी कि देवबंद में ईमानदारी से चुनाव हो सके। आरोप लगाया कि पोलिंग के अंदर बड़े पैमाने पर धांधली हुई और अब काउंटिंग में हमारे 48 सौ वोट दूसरे लोगों को दे दिए गए। बताया कि 28 सौ वोट भारतीय जनता पार्टी को और दो हजार वोट बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बात से कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है कि चुनाव हार गए। क्योंकि सरकार के साथ नहीं लड़ सकते। कहा कि मतगणना के दौरान हंगामा भी किया जा सकता था। लेकिन वहां मेरे साथ सौ से अधिक काउंटिंग एजेंट थे। हमे शहर भी बचाना था और अपने लोगों की भी सुरक्षा करनी थी। इसलिए उसी समय यह मन बना लिया था कि शहर को दंगे की आग में जलने नहीं देंगे। बल्कि कानूनी लड़ाई के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश
माविया अली ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारी सरकार के नुमाईंदे बनकर काम कर रहे थे। उन्होंने हर टेबिल पर भाजपा के वोट बढ़वाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से रिकाउंटिंग कराई जानी चाहिए। ताकि कार्यकर्ता नाराज न हो सके।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: मेरठ में ऐसा पहली बार, भाजपा ने रचा इतिहास, पढ़ें- 1995 से 2023 तक का दिलचस्प किस्सा