{"_id":"6241ae2b2101467c6a38b836","slug":"deoband-fire-due-to-gas-cylinder-leak-in-van-parked-in-house-many-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में बड़ा हादसा: घर में खड़ी वैन में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, कई झुलसे, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में बड़ा हादसा: घर में खड़ी वैन में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, कई झुलसे, मचा हड़कंप
Mon, 28 Mar 2022 06:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Mar 2022 06:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में सोमवार को एक मकान में पार्क वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया कि आग वैन में रखा गैस सिलिंडर लीक होने के कारण लगी। वहीं परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में मोहल्ला पठानपुरा में एक मकान की गैलरी में खड़ी वैन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग ने घर के सामान को भी चपेट में ले लिया। वहीं, घर में सो रहे परिवार के लोग अंदर फंस गए। जिन्हें पडोस में रहने वाले युवकों ने बामुश्किल बाहर निकाला। इसमें लोगों को बाहर निकालने वाले दो युवक व घर के कई सदस्य मामूली रुप से झुलस गए। जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार की देर रात्रि मोहल्ला पठानपुरा निवासी हमीद के मकान के अंदर खड़ी वैन में लगा गैस सिलिंडर लीकेज होने के कारण अचानक भयंकर आग लग गई। गाड़ी से आग की ऊंची लपटें निकलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आग ने घर के काफी सामान को भी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं शोर की आवाज सुनकर घर में सो रहे लोगों में चीख पुकार मच गया। बाहर निकलने का रास्ता न मिलने के चलते वह बेहद घबरा गए।
विज्ञापन
इस दौरान पडोस में रहने वाले बॉबी और मंसूर अली खान नामक युवक ने हिम्मत दिखाई और घर के अंदर फंसे लोगों को बामुश्किल बाहर निकाला। इसमें दोनों युवक व घर के कई सदस्य मामूली रुप से झुलस भी गए। इस दौरान सूचना मिलने पर दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और लोगों की मद्द से आग पर काबू पाया।