फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Ban on entry of women in Darul Uloom,

Deoband : दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी, मोहतमिम बोले- परिसर में आकर रील बनाती थीं स्त्रियां

Fri, 17 May 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा नौशाद उस्मानी, देवबंद (सहारनपुर)
नौशाद उस्मानी, देवबंद (सहारनपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 05:29 AM IST
सार

संस्था के इस फैसले से सभी हैरत में हैं, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि महिलाएं और युवतियां यहां पर आकर रील बनाती थीं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। 

विज्ञापन
Deoband: Ban on entry of women in Darul Uloom,
दारुल उलूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पूर्णतया वर्जित कर दिया गया है। संस्था के इस फैसले से सभी हैरत में हैं, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि महिलाएं और युवतियां यहां पर आकर रील बनाती थीं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर देशभर से इसकी शिकायत भी आ रही थी। तब यह फैसला लिया गया। मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि दारुल उलूम में ख्वातीन (महिलाओं) के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। बहुत ज्यादा तादाद में महिलाएं यहां आकर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थीं। जिसकी वजह से पूरे मुल्क में छवि खराब हो रही थी।
विज्ञापन


दारुल उलूम एक तालीमगाह है और किसी भी तालीमगाह में इस तरह के कृत्य बेहतर नहीं हैं। इतना ही नहीं दारुल उलूम में शिक्षा का नवीन सत्र आरंभ हुआ है। अधिक भीड़ होने के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। छात्रों की तरफ से भी कई बार इसकी शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महिलाओं ने किया विरोध 
मोहतमिम ने कहा कि परिसर में प्रतिबंध पर कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन समझाने पर वह मान गईं। सभी बातों को ध्यान में रखकर पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत संस्था के अंदर निर्माणाधीन लाइब्रेरी और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में भी महिलाएं नहीं जा सकेंगी।


दारुल उलूम की लाइब्रेरी और अन्य इमारत की सुंदरता को देखने के लिए अक्सर महिलाएं वहां पर चली जाती थीं। इसके अलावा यदि किसी के परिवार का सदस्य वहां तालीम ले रहा है तो भी महिलाएं चली जाती थीं। अब सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध के बाद कोई भी महिला परिसर में नहीं आ सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed