फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dense fog covered the district, visibility remained up to 30 meters, temperature dropped

Saharanpur News: जनपद में छाया घना कोहरा, 30 मीटर तक रही दृश्यता, तापमान गिरा

Wed, 17 Dec 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dense fog covered the district, visibility remained up to 30 meters, temperature dropped
सहारनपुर के बेहट रोड पर घने कोहरे के बीच आते वाहन - फोटो : भिनगा में सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा।
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार की सुबह घना कोहरा रहा। दृश्यता 30 मीटर तक रही। इसकी वजह से हाईवे पर वाहन दिन में भी लाइट जलाकर रेंगकर चलते नजर आए। शहरी क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक तथा देहात में सुबह 10:30 बजे तक कोहरा छटा। इसके बाद दिनभर खिली धूप रही। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तथा अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट रही।
विज्ञापन

एक दिन पहले सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ था। ऐसे में मंगलवार की सुबह कोहरा आने की संभावना जताई गई थी। तड़के तीन बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद कोहरा आना शुरू हुआ। सुबह सात बजे तक कोहरा घना हो गया। हाइवे पर दृश्यता 30 मीटर तक थी। वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरे का असर तापमान पर भी पड़ा। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 13 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी के और बढ़ने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

------
संभलकर रहें दिल और सांस के मरीज
कोहरा सांस और दिल के मरीजों के लिए घातक है। चिकित्सकों की सलाह है कि दिल के मरीज सुबह चार बजे से दस बजे तक घर से बाहर न निकलें। सांस के मरीजों के लिए भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed