{"_id":"641de550725e889b0904d169","slug":"dengue-spreading-mosquito-changed-its-nature-now-flourishing-in-drains-too-saharanpur-news-c-14-1-mrt1037-167194-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेंगू फैलाने वाले मच्छर ने बदली प्रकृति, अब नालियों में भी पनप रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेंगू फैलाने वाले मच्छर ने बदली प्रकृति, अब नालियों में भी पनप रहा
विज्ञापन
इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना के चलते तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की नोडल ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की
20153 बुखार पीड़ितों के नमूने की जांच गत वर्ष की गई
153 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई थी गत वर्ष हुई जांच में
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डेंगू फैलाने वाला एडीज इजिप्टी मच्छर के बारे में कहा जाता है कि यह साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। यह बहुत अधिक ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता। इंसान के घुटने के नीचे काटता है, लेकिन अब इसकी प्रकृति में बदलाव आया है और यह गंदे पानी में भी पनपने लगा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ का कहना है कि इसको देखते हुए इस बार अधिक गंभीरता के साथ मच्छरों का खात्मा करना होगा।
उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में बताया कि डेंगू के मच्छर ने अपने पनपने की क्षमताओं को विकसित कर लिया है। अब वह केवल साफ पानी नहीं बल्कि नालियों के आसपास जमा पानी में भी पनप रहा है।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने इस बार अधिक गर्मी होने की आशंका जताई है। डेंगू का मच्छर 27 डिग्री तापमान और 70-75 प्रतिशत आर्द्रता की स्थिति में अधिक पनपता है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पूरे महानगर में नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराए। सफाई पर विशेष ध्यान दे। डेंगू का प्रकोप अगस्त-सितंबर माह में अधिक रहता है। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक और दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलाने की जानकारी दी। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बाजारों आदि में शैल्टर्स व आमजन के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
ठेका कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की
सहारनपुर। नगर निगम के सीएलसी कार्यालय में निगम के ठेका कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाया गया। ईएसआई हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोहित चौधरी ने कहा कि मौसम में जिस तरह हर रोज बदलाव आ रहा है, वह बीमारियों का कारण बन रहा है। ऐसे मौसम में हृदय रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अनेक रोगों की नि:शुल्क जांच की गई। सीएलसी प्रबंधक रजत नरूला ने ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) योजना के लाभ बताए। शिविर में फार्मासिस्ट श्रीकांत मिश्रा, चंदलाल तेजान, सुभाष, तरुण, अभिषेक, मोहित वर्मा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।