{"_id":"66b2a81062aa1567e40b0fa4","slug":"dengue-larvae-found-in-336-containers-notices-issued-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-128951-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 336 कंटेनरों में मिला डेंगू का लार्वा, दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 336 कंटेनरों में मिला डेंगू का लार्वा, दिए नोटिस
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम को घरों के 336 कंटेनरों में डेंगू का लार्वा पनपता मिला है। टीम ने लार्वा को नष्ट कराया और मकान मालिक को नोटिस दिया, साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग ने एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया था। इसके लिए 3129 टीमें गठित की गई थी। टीम शहर से लेकर गांवों तक पहुंची। इस दौरान टीम ने 10,39,909 घरों का सर्वे किया। इस दौरान ग्रामीण में 87,814 और शहरी क्षेत्र के घरों में पहुंचकर 40,372 बर्तन किए गए। 336 कंटेनरों में लार्वा मिला। लोगों के घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया। लोगों को जागरूक कर उन्हें बताया गया कि वह अपने घरों के कूलर, फ्रिज, कंटेनर, पानी की टंकियों और हौदियों को सप्ताह में एक बार अच्छी तरह सुखा लें। घरों में मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाएं।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान 336 कंटेनरों में डेंगू का लार्वा मिला है। जिनके यहां लार्वा मिला, उन्हें नोटिस दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू के लिए दोबारा से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।