फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue confirmed in three more patients in the district

जनपद में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three more patients in the district
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया शिविर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में सोमवार को तीन और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक डेंगू के 417 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सोमवार को सात जगहों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में बुखार के भी 39 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिनके खून के नमूने जांच को भेजे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय टीमों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को ब्लॉक देवबंद के गांव थीथकी, ब्लॉक नकुड़ के गांव कुराली, अध्याना, ब्लॉक पुवांरका के गांव अतरगढ़, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव दयालपुर, ब्लॉक नानौता के गांव फतेहपुर तथा नगर क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम कालोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाए। इसमें 193 लोग इलाज कराने पहुंचे, इनमें बुखार के 39 मरीज शामिल रहे। सभी 39 मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। इसके अलावा सर्वेक्षण टीमों ने 565 घरों में जाकर 2293 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम के द्वारा संचारी रोग के नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विभाग लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर मरीजों का इलाज और जांच करा रहा है। इसका बड़ा असर देखने को मिला है। आम नागरिकों को चाहिए कि वह बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed