फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue confirmed in 19 people, 91 patients of fever were also found

19 लोगों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के भी 91 मरीज मिले

Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 19 people, 91 patients of fever were also found
सहारनपुर। डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जनपद में शुक्रवार को 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उधर, शहर और देहात में 17 जगहों पर लगाए गए चिकित्सा शिविरों में बुखार के 91 मरीज मिले।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने शुक्रवार को 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि की। इनके साथ ही जनपद में अभी तक 280 मरीज डेंगू के आ चुके हैं। उधर, वैक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए गांवों और शहर में लगाए जा रहे शिविरों के क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव रामनगर, ब्लॉक देवबंद के गांव मिरगपुर, साखन कलां, भायला कलां, ब्लॉक नकुड़ के गांव सिरसा, कुल्हारी, ब्लॉक सरसावा के गांव सलेमपुर, सरसावा नगर, ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव घाटेड़ा, भांकला, ब्लॉक पुवांरका के गांव हीराहेड़ी, निवादा एवं नगर क्षेत्र में मोहल्ला मंडी रोड, कपिल विहार, प्रेमनगर, लेबर कालोनी, पुलिस लाइन में शिविर आयोजित किए गए। इनमें कुल 389 लोगों ने पहुंचकर इलाज कराया, जिनमें 91 मरीज बुखार के भी रहे। विभाग की टीमों ने 1103 घरों पर जाकर 4611 लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक और जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने भी कई शिविरों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

3.5 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
सहारनपुर। जनपद में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में अभी तक करीब 22 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। खास बात यह है कि इनमें 3.5 लाख लोग ऐसे हैं, जो पहला टीका लगवाने के बाद दूसरी खुराक के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। विभाग ऐसे लोगों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर उन्हें दूसरी खुराक दिलाने के प्रयास में है, जिससे की उनको कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क किया जा चुका है। कुछ लोग दूसरी खुराक के लिए केंद्रों पर आ भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed