फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of supporters against central and state government

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of supporters against central and state government
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान तैनात सुरक्षा जवान। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नागरिक संशोधन कानून, कानून व्यवस्था की स्थिति से लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 सूत्रीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चॉक चौबंद रही। एसपी सिटी, सीओ मुकेश मिश्रा से लेकर अन्य अधिकारी भी मौके पर डटे रहे। इससे पहले जिला कार्यालय पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार तुगलकी फरमान जारी कर भारतीय संविधान का गला घाेंटने का काम कर रही है। उन्होंने देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की आजादी में मुस्लिम समाज का उतना ही योगदान है जितना अन्य धर्मों का है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिगड़ती आर्थिक हालत सहित अन्य बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने का काम कर रही है। गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इन्द्रसैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि नागरिक संशोधन कानून पर पुनर्विचार नहीं किया तो समाजवादी कार्यकर्ता संसद से सड़क तक विरोध करेगी। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, सरफराज खान, जसबीर वाल्मीकि ने कहा कि इस कानून के माध्यम से केंद्र सरकार हिंदू और मुसलमानों में खाई खोदने का कार्य कर रही है। जो सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है। पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास, कार्तिक राणा, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी परविंदर चेयरमैन, अफजाल चेयरमैन, डॉ. अजीत, ऋषिपाल प्रमुख, परीक्षित वर्मा, धनीराम, डॉ. सतीश शर्मा, शाहनवाज खान, अरविंद चौधरी, मौहम्मद आजम, ओमी पंवार, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, संदीप चौधरी, सहदेव चौधरी, प्रवीण बांदूखेडी, मांगेराम कश्यप, नवाब गुर्जर, नागेंद्र राणा, संतरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों को घेरे खड़े सुरक्षा जवान।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों को घेरे खड़े सुरक्षा जवान।- फोटो : SAHARANPUR

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों को घेरे खड़े सुरक्षा जवान।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों को घेरे खड़े सुरक्षा जवान।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed