फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of BKU apolitical at DM office

डीएम दफ्तर पर भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं का धरना,प्रदर्शन

Wed, 02 Nov 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of BKU apolitical at DM office
कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन करते भाकियू अराजनैतिक के किसान - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करके धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या के दो तिहाई लोग कृषि क्षेत्र पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास के बावजूद कृषि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसका मुख्य कारण जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वन में हीलाहवाली है। इस बार बारिश के कारण न सिर्फ धान की बल्कि गन्ने की फसल भी बीमारी के चलते प्रभावित हुई है। ऐसे में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, युवा इकाई के अध्यक्ष पुनीत चौधरी आदि ने विचार रखे। यहां सतीश चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुमित घलोली, रवि, प्रवेश, लोकेश राणा, रवींद्र चौधरी, शेखर, टिंकू, योगेंद्र प्रधान, नफे सिंह, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ये हैं प्रमुख मांगें
- गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो।
- धान की सरकारी खरीद में तेजी लाएं, मंडी से बाहर खरीद पर कार्रवाई हो।
- ट्रैक्टर-ट्रॉली के व्यावसायिक उपयोग के नियमन में किसान हितों का ध्यान रखा जाए।
- बिजली के बिल में छूट, कृषि ऋण के ब्याज में राहत, सरकारी देय पर रोक लगाई जाए।
- आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से निजात पाने को खेत की तारबंदी को तय मानक के तार लगाने की छूूट दी जाए।
- अधोमानक बीजों की बिक्री पर रोक लगे एवं डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू अराजनैतिक के किसान

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू अराजनैतिक के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed