फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad in Jain College

जैन कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad in Jain College
जैन कॉलेज में प्रदर्शन करते एबीवीपी के छात्र - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एलएलबी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पोर्टल पर जेवी जैन कॉलेज का नाम प्रदर्शित नहीं होने का विरोध करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जैन कॉलेज के गेट पर ताला जड़ते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री ने कहा की जेवी जैन कॉलेज एलएलबी का जिले का सबसे पुराना एवं एक मात्र अर्ध सरकारी कॉलेज है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र विधि में शिक्षा ग्रहण करने इसी महाविद्यालय पर निर्भर हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की चूक कई छात्रों के भविष्य को खराब कर सकती है। महानगर मंत्री वंदन कौशिक ने बताया की विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सत्र 2021-22 के लिए एलएलबी के ऑनलाइन पंजीकरण के पोर्टल पर जेवी जैन कॉलेज का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जिसके बिना प्रवेश मिलना मुमकिन नहीं है। वरिष्ठ छात्र नेता मोहित पंडित ने बताया की सत्र 2019-20 में भी छात्रों के सामने ऐसी ही समस्या आई थी, जिसके विरोध में विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन व नौ दिन तक धरना किया था, जिससे एलएलबी पुन: बहाल हुई थी। अभाविप के जिला संयोजक आशु वालिया ने कहा की विद्यार्थी परिषद किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देगी। यदि समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रथम वत्स, दिवाकर, दुष्यंत चौधरी, साहिल राणा, हिमांशु त्यागी, सिद्धांत, आदित्य राणा, अस्तित्व सैनी, रवि चौधरी, समीर गाड़ा, अर्जुन, नितिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed