फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration demanding no school, no fees

नो स्कूल, नो फीस की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding no school, no fees
अभिभावक संघर्ष समिति ने स्कूलों पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना काल में स्कूलों द्वारा फीस के लिए बनाए जा रहे दबाव के विरोध में अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल नहीं खुलते फीस नहीं ली जानी चाहिए।
समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा अभिभावकों के आमरण अनशन को जिलाधिकारी ने बातचीत कर समाप्त कराया और शुक्रवार को जिलाधिकारी स्तर पर वार्ता का आश्वासन दिया, मगर वार्ता नहीं की। उन्होंने कहा प्रशासन की शिथिलता से स्कूल संचालकों का मनोबल बढ़ा है और वह फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। पंजीकरण के नाम पर भी शुल्क लिया जा रहा है। ऐसे स्कूलों के बाहर सोमवार को धरना दिया जाएगा। संयोजक आरिफ अंसारी ने भी स्कूल संचालकों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में इशरत जहां, नूर जहां, रणबीर चौधरी, कुलदीप चौधरी, हाजी मोहम्मद अहमद, पप्पू चौधरी, बलदेव चौधरी, आदेश त्यागी, इकराम, लियाकत, रवि यादव, सुरेश पटवारी, सोनू राणा आदि रहे।
विज्ञापन

कोरोना काल में फीस बढ़ाने का आरोप
सहारनपुर। शासन की मनाही के बाद भी कोरोना काल में कुछ स्कूलों के फीस बढ़ाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। शनिवार को डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे अरविंद मलिक, वेदप्रकाश और मोनू कुमार ने बताया उनके बच्चे सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। सरकार ने कोरोना काल में फीस नहीं बढ़ाने के आदेश दिए हैं। आरोप लगाया कि स्कूल उनसे बीते वर्ष की तुलना में बढ़ी हुई फीस वसूल रहा है। अभिभावकों ने फीस वृद्धि वापस कराने की मांग जिला प्रशासन से की। उधर, स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन ने फीस वृद्धि के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा जितनी फीस पिछले वर्ष ली गई थी, उतनी ही ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed