{"_id":"614a25378ebc3e38a071c49e","slug":"demonstrating-the-protest-the-princes-submitted-a-12-point-memorandum-saharanpur-news-mrt5572780182","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन कर प्रधानों ने सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन कर प्रधानों ने सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन पर धरना देते प्रधान संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिला प्रभारी राहुल त्यागी ने बताया कि ग्राम प्रधानों के सामने विभिन्न समस्याएं आ रही हैं। इसी कारण ग्राम प्रधानों को धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया ज्ञापन में 12 मांग उठाई हैं। इनमें वर्ष 1993 में पारित 73वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत अधिकार, कोष, कार्य और पंचायत कर्मियों को पंचायतों को सौंपकर सत्ता का विकेंद्रीकरण लागू कराने, सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर व शौचालय केयर टेकर के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा वहन करने, माह में एक बार जिलाधिकारी और एसएसपी की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाने, पंचायत कर्मियों की उपस्थिति कार्य प्रमाणन एवं निलंबन की संस्तुति का अधिकार पंचायतों को दिलाने, प्रधान के साथ ही बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस जारी कराने, जिला योजना समिति में प्रधानों को प्रतिनिधित्व दिलाने, 10 लाख रुपये तक के कार्य एस्टीमेट पास कराकर कराने में ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार दिलाने आदि मांगें हैं। इसमें अमित चौधरी, भूपेश चौधरी, इंतखाब, अजय चौधरी, रजनीश, नवाब, अनिल, उमेश आदि रहे।
सिविल इंजीनियर आज करेंगे धरना प्रदर्शन
सहारनपुर। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने बुधवार से शुरू होने वाले अन्याय, अत्याचार प्रतिकार दिवस को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। इसको लेकर सिंचाई विभाग परिसर में मंगलवार को बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी, प्रांतीय लेखा संप्रेक्षक सुशील चंद, सह संपादक कृष्ण कुमार सैनी ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स के उत्पीड़न और विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार से अन्याय अत्याचार प्रतिकार दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में घंटे, घड़ियाल, शंख, चम्मच और कटोरी बजाकर धरना प्रदर्शन होगा। इसमें शशिकांत, अमित शर्मा, शोहित कुमार, केपी सिंह, नफीस अहमद, विकास बारी, गुरजीत सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता आनंद कुमार ने की। संचालन अनिल कुमार ने किया। ब्यूरो