फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition in two illegal colonies, 13 shops sealed

Saharanpur News: दो अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण, 13 दुकानें सील कीं

Wed, 02 Jul 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demolition in two illegal colonies, 13 shops sealed
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को जोन दो, चार और दस में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। दो कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण और 13 दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन

जोन दो के सराफा बाजार में एक व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित मार्केट के दूसरे तल पर हॉल का पार्टिशन करते हुए 13 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका। ऐसे में प्राधिकरण ने निर्माण कार्य को रुकवाते हुए सभी 13 दुकानों काे सील कर दिया। जोन चार में मिनी बाईपास रोड पर जंधेड़ी टेलीफोन एक्सचेंज के पास तीन लोगों द्वारा 25 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। इसमें सड़कें बनाकर ईंटों से चिनाई कर डिमार्केशन करते हुए भूखंडों को विभाजित किया गया था। प्राधिकरण ने हुए सभी निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। जोन दस में कांकरकुई नल्हेड़ा रोड पर सरस्वती स्कूल के पास 12,000 वर्गमीटर भूमि पर काटी जा रही कॉलोनी में हुए सीसी रोड के निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed