{"_id":"60e49bba8ebc3e0a217c2c9b","slug":"demolition-in-illegal-colony-two-construction-seals-saharanpur-news-mrt546176373","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण, दो निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण, दो निर्माण सील
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को एक अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जबकि अन्य जगहों पर दो अवैध निर्माणों को सील किया।
बेहट रोड पर गांव देवला के पास एक व्यक्ति के द्वारा 52 बीघा भूमि को अलग-अलग उप भूखंडों में विभाजित कर सेक्टर-25 के नाम से अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। कई प्लॉट बेचे जा चुके हैं, जिनकी नीव लोगों द्वारा भरवाई गई है। मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी में हुए कार्यों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कराया।
उधर, आईटीसी रोड पर एक व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित दुकानों एवं कमरों की छत तोड़कर तीन फीट ऊंची दीवार बनाकर छत डाली जा रही है। उक्त निर्माण को मंगलवार को सील किया गया। इसी तरह मानकमऊ चौकी के सामने एक व्यक्ति द्वारा बेसमेंट के लिए छत डालने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने पहुंचकर निर्माण को सील किया।