{"_id":"65c69a6f17ae22ab380ec7fa","slug":"demolition-action-taken-in-illegal-colony-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-118018-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध काॅलोनी में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध काॅलोनी में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Sat, 10 Feb 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण का अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रहा अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को एक अवैध काॅलोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण किया।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि ग्राम शेखपुरा में इंदिरा काॅलोनी के सामने करीब पांच-छह बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी को ध्वस्त किया गया। विकसित की जा रही इस काॅलोनी में हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध प्लाटिंग के लिए निशानदेही का काम किया जा रहा था। इस दौरान अवर अभियंता सुधीर कुमार, मेट विश्वास कुमार शर्मा, चरण सिंह, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।