फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition action in three illegal colonies of 83 bigha

Saharanpur News: 83 बीघा की तीन अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Fri, 23 Aug 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Demolition action in three illegal colonies of 83 bigha
कल​शिया रोड ​स्थित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करता विकास प्रा​धिकरण की जेसीबी ,स्रोत विभाग
सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रही। प्राधिकरण की टीम ने 83 बीघा क्षेत्रफल की चार अवैध काॅलोनियों में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही चार काॅलोनियों में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इनमें दराकोटतला रमजानपुरा के पीछे, हकीमपुरा रोड पर लगभग 12 बीघा भूमि में उपविभाजन कर दो कच्ची सड़क बनाने का कार्य और पुराना कलसिया रोड पर करीब छह बीघा भूमि में एक कच्ची सड़क हेतु मिट्टी डालकर अवैध काॅलोनी काटने के कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा खाताखेड़ी के पास लगभग 55 बीघा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से भूखंडों का निर्माण कर विकसित की जा रही काॅलोनी एवं बाईपास के निकट लगभग 10 बीघा भूमि पर अनाधिकृत भूखंडों पर निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही चारों काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण किया। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल एवं रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मेट लाल बहादुर, विश्वास कुमार शर्मा, प्रवीन कुमार, रामगोपाल, अमरनाथ, सतेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed