{"_id":"66c65e368d575f56f10650bd","slug":"demolition-action-in-illegal-colony-of-31-bigha-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-129818-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 31 बीघा की अवैध कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 31 बीघा की अवैध कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने दिल्ली रोड स्थित ग्राम छिदबना में 31 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित हो रही कालोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। साथ ही तीन अवैध निर्माण कार्याें पर सील लगाई गई।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि ग्राम छिदबना में लगभग 31 बीघा भूमि पर चहारदीवारी के अंदर अवैध रूप से प्लाटिंग करके सड़क बनाने के लिए तैयार की गई मिट्टी की फड़ को ध्वस्त किया गया। शहीद गंज, निकट शिव मंदिर पूर्व निर्मित तीन मंजिला भवन में कॉलम व बीम लगाकर भूतल व प्रथम तल को व्यवसायिक रूप में परिवर्तन करने का कार्य, निसार रोड, मस्जिद के निकट बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल पर फ्रंट सैटबैक का कवर्ड कर किए जा रहे शटर लगाने के कार्य को सील किया गया।
इसके अलावा महफूज गार्डन, लड़कियों के मदरसे के सामने भूतल पर पूर्व निर्मित दीवारों पर आरसीसी स्लैब डालने किए गए शटरिंग के कार्य को भी सील किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता शमीम अख्तर एवं सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल एवं रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।