फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Democracy fighters honored by celebrating black day

Saharanpur News: काला दिवस मनाकर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Mon, 26 Jun 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighters honored by celebrating black day
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते भाजपा पदाधिकारी
बोले, इस काले दिन देश कभी नहीं भूलेगा
विज्ञापन




फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा देश में आपातकाल लगाने के विरोध में भाजपा ने काला दिवस मनाया। इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानियाें को सम्मानित किया गया।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के रूप में देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बदनुमा दाग दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देशभर में विपक्षी नेताओं को न केवल गिरफ्तार कर जेलों में डाला गया, बल्कि कांग्रेस सरकार का विरोध करने वाले विपक्षी कार्यकर्ताओं के परिवारों को प्रताड़ित किया गया। महापौर डाॅ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार का आतंक इस कदर था कि जेलों में बंद लोकतंत्र सेनानियों को यह डर सताने लगा था कि क्या कभी वे इन काली रातों से निकलकर न्याय का सूरज देखने के लिए जेल से बाहर आ पाएंगे।
विज्ञापन

आपातकाल लागू होते ही आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की गई। पूर्व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि सरकार विरोधी आंदोलन को संरक्षण देने के नाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रतिबंधित कर दिया गया। पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस ने केवल 1975 में ही नहीं बल्कि अनेकों बार अपने निजी हितों के लिए राज्य सरकारों को बर्खास्त कर राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगा कर लोकतंत्र को बंधक बनाया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी रविंद्र सिंह, अमरदीप मित्तल, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, जगपाल सिंह, नीरज माहेश्वरी, हेमंत अरोड़ा, साहब सिंह पुंडीर, केएल अरोड़ा, मनोज ठाकुर, ललित कटारिया, नरेश धनगर, ओमपाल पांचाल, रेखा रोहिला, शशि वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed