{"_id":"63a9f37605892651825e9547","slug":"demand-to-withdraw-cases-filed-against-farmers-in-muzaffarnagar-saharanpur-news-mrt6193193114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुजफ्फरनगर में किसानों पर दर्ज मुकदमें वापिस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुजफ्फरनगर में किसानों पर दर्ज मुकदमें वापिस लेने की मांग
विज्ञापन
बेहट। भाकियू अंबावत की बैठक में मुजफ्फरनगर में किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की गई। इसके अलावा भी किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष महक सिंह गुर्जर ने कहा, कि 13 दिसंबर को किसान मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज को दबाने के लिए एक साजिश के तहत उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने किसानों के ट्यूबवेलों पर विद्युत विभाग द्वारा मीटर लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया और बिल वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में किसानों की अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजे का भुगतान दिलाने, गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने, गांव नानौली के किसान पदम प्रकाश शर्मा की बारिश में तहस-नहस हो चुकी फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम दीपक कुमार को सौंपा गया।
विज्ञापन
इस मौके पर पदम प्रकाश शर्मा, राजेश गौतम, भगत सिंह पोसवाल, वेदपाल सिंह, चौधरी विक्रम सिंह, जुनेद पंवार व अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।