{"_id":"60a2a5978ebc3e3fa74f8fb9","slug":"demand-to-set-up-additional-oxygen-plants-and-increase-facilities-saharanpur-news-mrt5386551155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट लगाने और सुविधाएं बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट लगाने और सुविधाएं बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर राजकीय मेडिकल कॉलेज से अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट लगाने, मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने और बिजली बिलों व स्कूलों की फीस में छूट देने की मांग की।
पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सहारनपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जितनी ऑक्सीजन की आवश्यकता है, वह शुरू हुए प्लांटों के बावजूद कम है। वेंटिलेटर का भी सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में भी काफी संख्या में बेड मौजूद होने के बावजूद उपयोग में नहीं हैं। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने का पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। इसके साथ ही फ्रंटलाइन वॉरियर को वैक्सीनेशन के स्लॉट में छूट देते हुए प्राथमिकता के आधार पर टीका लगान की मांग की। श्मशान घाट के कर्मचारियों को भी फ्रंटलाइन वारियर में शामिल करने का अनुरोध किया। इसके अलावा टैक्स, बिजली के बिलों, निजी स्कूलों की फीस में छूट देने की मांग की।
मेडिकल कॉलेज मरीजों नहीं मिल सही तरह उपचार: वरुण
सहारनपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सही तरह उपचार नहीं मिल रहा है। मरीज के बारे में परिजनों को भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते हैं। इस कारण लोग परेशान हैं। कोरोना कर्फ्यू की वजह से लोगों के रोजगार बंद पड़े हैं। इसलिए दो माह का बिजली का बिल माफ किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों लगातार बढ़ रह हैं, जिससे नागरिक परेशान है। प्रदेश सरकार इसमें अपने टैक्स हटाकर दाम कम करवाए। मध्यम वर्ग के लोगों की प्रतिमाह कम से कम छह हजार रुपये की मदद की जाए। गरीब व असहाय लोगों के भोजन की व्यवस्था की कराई जाए। होम आइसोलेट हुए लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की समुचित व्यवस्था हो। अभिभावकों के रोजगार खत्म हो गए हैं। इसलिए निजी स्कूलों की फीस माफ कराई जाए।