फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to release water after cleaning Rajbhe

राजबाहे की खुदाई कर पानी छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to release water after cleaning Rajbhe
बरसी रजबाहे की बदहाली से खफा प्रदर्शन करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
रजबहे की सफाई कराकर पानी छोड़ने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर, तीतरो। दो साल से हंगावली-बरसी-तीतरों रजबहे की सफाई नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने रजबाहे में खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग की। वहीं एसडीओ सिंचाई के अनुसार चंदे के रुपयों से रजबहे की सफाई होती है, लेकिन किसान सहयोग करने को तैयार नहीं है।
तीतरों के ग्राम बरसी निवासी बिजेन्द्र सिंह, श्याम सिंह, अनुराग, उपेंद्र कुमार, सुशील कुमार, सचिन कुमार, लाखन सिंह आदि का कहना है कि उनके खेतों की सिंचाई पूर्वी नहर के रजबहे हंगावली की साख टिकरौल से होती है परंतु दो साल से सिंचाई विभाग के द्वारा रजबहे की नियमित साफ-सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण रजबहा कूड़ा करकट व खर पतवारों से अवरुद्ध हो गया है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग को रजबहे की मरम्मत आदि के लिए सरकार से धन अवमुक्त हो चुका है परंतु रजबहे में कार्य नहीं कराया गया है। किसानों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से उनके खेतों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ सुंदरलाल का कहना है कि सरकार से धन आवंटित नहीं हुआ है। किसानों से चंदा इकट्ठा करके रजबहे की सफाई कराने के लिए सहयोग मांगा गया था परंतु किसान भी सहयोग करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अभी रजबहे को साफ कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed