फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to release Gujjar youth arrested in Dadri episode

दादरी प्रकरण में गिरफ्तार गुर्जर समाज के युवाओं को रिहा करो

Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to release Gujjar youth arrested in Dadri episode
सहारनपुर। दादरी प्रकरण में गिरफ्तार गुर्जर समाज के युवाओं को रिहा कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस द्वारा गिरफ्तार संगठन के गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह भाटी की जान को खतरा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का 22 सितंबर को दादरी में अनावरण किया था। आरोप लगाया कि प्रतिमा के शिलापट से अनावरण करने के पांच छह घंटे पहले गुर्जर शब्द पर कालिख पोत कर हटा दिया गया था। जिसका पता चलते ही गुर्जर समाज के युवाओं ने विरोध किया। विरोध देखकर गुर्जर शब्द का स्टिकर लगा दिया गया। जिसे बाद में हटा दिया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर गुर्जर समाज की एक महापंचायत भी हुई। जिसमें गुर्जर समाज के काफी लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। उन्होंने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम , उत्तराखंड , हरियाणा, दिल्ली, ग्वालियर आदि में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से प्रतिमाएं लगी हुई हैं। इतिहास की किताबों में भी सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर कहा गया है। उन्होंने इस प्रकरण में गिरफ्तार गुर्जर समाज के सभी युवाओं को छोड़ने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं होने पर गुर्जर समाज देश भर में सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। इस दौरान अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर, नीरज खतौली जिलाध्यक्ष, निखिल खटाना, रितिक चौहान, प्रांशू खटाना, अंकित गुर्जर, रजत गुर्जर, मोहित गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed