{"_id":"60eb31ca8ebc3e23af721511","slug":"demand-to-end-the-weekly-bandh-of-two-days-saharanpur-news-mrt5469198136","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने की साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने की साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग
विज्ञापन
सहारनपुर। व्यापारियों की बैठक में मुख्यमंत्री से एकमत होकर शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी को समाप्त करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पुरानी साप्ताहिक बंदी को दोबारा शुुरू किया जाए।
न्यू प्रताप नगर में स्थित अपने आवास पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि अब शनिवार, इतवार का लॉकडाउन बंद होना चाहिए। साथ ही पुरानी साप्ताहिक बंदी शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी कमी आई है। दो दिनों की साप्ताहिक बंदी से जनपद का व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा व्यापारी समाज के सामने अब अपने परिवार का पालन पोषण करनेे की समस्या खड़ी हो गई है।
रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि बंदी के वजह दुकानों में रखा माल खराब हो रहा है। यही स्थिति रही तो व्यापारियों को काफी नुकसान हो जाएगा। इसलिए जनपद को दो दिनों की साप्ताहिक बंदी से मुक्त किया जाए। इस दौरान वीरेंद्र कुमार बहल, अनिल धारिया, आदिल खान, गणेश छाबड़ा, राजेश विरमानी , रमन मदान, अशोक कालिया, सुभाष धमीजा, गुलशन सोनी परवेज अंसारी, वेद प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश सैनी, मनु शर्मा सुभाष सचदेवा, ओमप्रकाश जुनेजा, रोहित नारंग, सार्थक नारंग, संजय तिवारी आदि रहे।