फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to connect Salempur Gada Power Station with Behat Division

सलेमपुर गदा बिजलीघर को बेहट डिवीजन से जोड़ने की मांग

Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect Salempur Gada Power Station with Behat Division
साढौली कदीम। सलेमपुर गदा बिजलीघर को सरसावा डिवीजन में जोड़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। पूर्ण सिंह, योगेंद्र सिंह, रिषीपाल सिंह, संजय कुमार, बबलू कुमार, सर्वेश कुमार, इंद्र सिंह, सुखवीर, आमिर चौहान, हाजी खुर्शीद, गफूर आदि ने कहा क्षेत्र की तहसील और कोतवाली बेहट है। बिजलीघर भी बेहट डिवीजन के नाम से स्थापित किया, लेकिन कुछ समय पहले उच्चाधिकारियों ने बिजलीघर को बेहट से हटाकर सरसावा डिवीजन में जोड़ दिया। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। कुछ मीटर आज भी बेहट डिवीजन में फीड होने के कारण सरसावा डिवीजन कर्मी उनका बिल नहीं बना पाते हैं, ऐसे में उनके कई माह से बिल भी जमा नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बिजलीघर को पूर्व की भांति बेहट डिवीजन में जोड़ने की मांग की। उधर, जेई पंकज मलिक ने कहा उक्त बिजलीघर को बेहट से सरसावा डिवीजन में जोड़ने से उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन यह बदलाव उच्चाधिकारियों के स्तर से किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed