फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to ban armies made in the name of castes

जाति के नाम पर बनी सेनाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban armies made in the name of castes
गंगोह में कार्यक्रम को संबोधित करते गोरक्षपीठ से पधारे भिखारी प्रजापति - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने जातियों के नाम पर बनी सेनाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सामाजिक समरसता को हिंदुत्व का प्राण बताया।
विज्ञापन

कृष्णा इंस्टीट्यूट में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में उक्त विचार व्यक्त करते हुए भिखारी प्रजापति ने कहा वे गोरक्ष पीठ से योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर उनके बीच आए हैं, ताकि जाति बंधन तोड़कर छुआछूत का खात्मा किया जा सके। उन्होंने कहा देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले सभी जाति के लोग है। उन्होंने कहा पद पूर्व हो जाते हैं, लेकिन सन्यासी कभी पूर्व नहीं होता है। रावण द्वारा इतना बलवान, धनवान और विद्वान होने के बाद भी मरने का कारण पूछने पर भगवान राम ने कहा कि परस्त्री हरण और चरित्रहीनता के कारण उसका यह हाल हुआ। आतंक के खात्मे को उन्होंने एकजुटता की अपील की। इस दौरान विधायक कीरत सिंह, पर्यावरणविद् राजेंद्र अटल, जिलाध्यक्ष विनय सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता योगेश गर्ग ने की। संचालन डॉ. ओमपाल सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed