फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand from sugarcane minister to run Todarpur and Birvi sugar mills

गन्ना मंत्री से की टोडरपुर और बिडवी चीनी मिल चलवाने की मांग

Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand from sugarcane minister to run Todarpur and Birvi sugar mills
सहारनपुर। बिड़वी और टोडरपुर चीनी मिल को चलवाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद्म सिंह ढायकी के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इन मिलों के बंद होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ में गन्ना मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनपद में आठ शुगर मिलें हैं। इनमें से मात्र छह चल रही हैं, जबकि दो चीनी मिलें पिछले कई सीजन से बंद पड़ी हैं। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद में बडे़ पैमाने पर गन्ने का उत्पादन है। जिले में प्रतिवर्ष गन्ने का रकबा भी बढ़ रहा है। इस बार भी जनपद के गन्ना क्षेत्रफल मेें तीन से चार फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में जनपद की आठों चीनी मिलें संचालित हों तो ही समय पर पेराई सत्र समाप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी जिले की दो मिलों का पेराई सत्र मई तक पहुंच गया था। जिस खेत से गन्ने की पौधा फसल की कटाई देर से होती है उसमें गन्ने की पेड़ी का उत्पादन काफी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान कई बार सरकार से बिड़वी और टोडरपुर चीनी मिलों को चलवाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने गन्ना मंत्री से जनपद की बंद पड़ी दोनों चीनी मिलों को आगामी पेराई सत्र में चलवाने की मांग की। इस दौरान मनोज पुंडीर, अजय प्रधान, सुभाष चौधरी, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed