{"_id":"63543e91ec75dc14141884e2","slug":"demand-from-ssp-to-disclose-the-death-of-daughter-saharanpur-news-mrt6107405108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान से लगाई बेटी की संदिग्ध मौत का राजफाश करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान से लगाई बेटी की संदिग्ध मौत का राजफाश करने की गुहार
विज्ञापन
गंगोह। कसबे की बेटी आयुषी की सहारनपुर में हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके माता पिता ने एसएसपी से मिलकर जांच कराने और उसका सामान वापिस दिलाने की गुहार लगाई है।
मोहल्ला टांकान निवासी ममता पत्नी मदन ने एसएसपी से मिलकर उन्हें बताया कि उन्होंने 24 साल पहले एक नवजात बच्ची को डाक्टर दंपती की मदद से गोद लिया था। उसकी परवरिश कर उसे काबिल बनाया। छह माह पूर्व आयुषी नौकरी करने की बात कहकर सहारनपुर चली गई। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देती थी। उसने वहां कोमल चौधरी के साथ रहने की बात बताई। कुछ दिन वहां रहने के बाद आयुषी फिर उनके पास आ गई।
चार अक्टूबर को उक्त महिला थाना गंगोह में पहुंची और आयुषी को बालिग बताकर एक बार फिर अपने साथ ले गई। 15 अक्टूबर को आयुषी अपने घर से कपडे़ व अन्य सामान लेकर मोबाइल से सब डेटा डिलीट कर चली गई। 16 तारीख उसने बेटी को समझाते हुए घर वापस आने के लिए कहा, मगर वह नहीं मानी। इसके बाद उन्हें चिकित्सक ने आयुषी के आत्महत्या करने की सूचना दी। पुत्री से नाराज होने के कारण उसने कोई कार्यवाही नहीं की। एसएसपी ने उन्हें जांच कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर लग रहे आरोप प्रत्यारोप
मृतक आयुषी के मामले को लेकर सहारनपुर निवासी एक महिला ने नगर के एक युवा बसपा नेता और उसकी मां पर आयुषी को टार्चर करने के आरोप लगाए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर आयुषी के माता पिता का कहना है कि उक्त नेता एवं उसकी मां का आयुषी की मौत से कोई लेना देना नहीं है।