फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for solution of problems arising during civic elections

निकाय चुनाव के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान की मांग

Mon, 21 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for solution of problems arising during civic elections
गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह उद्योग व्यापार मंडल ने निकाय चुनाव के दौरान व्यापारियों के वाहनों की चेकिंग नहीं कराने एवं मंडी समिति में व्यापारियों की दुकानों में मतपेटियां नहीं रखने की मांग की है। एसएसपी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उक्त ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद चुनावों के संपन्न होने तक अवैध धन की जांच के समय व्यापारियों के वाहनों को रोककर भी उनके व्यापार संबंधी धन को सरकारी खजाने में जमा करा लिया जाता है। इससे व्यापारी का कारोबार रुक जाता है और सरकारी जटिलताओं के कारण व्यापारियों को धन कई साल तक सरकारी खजाने में फंसा रहता है। इस पर व्यापारी को कोई ब्याज भी नहीं दिया जाता, जबकि अधिकांश व्यापारी लोन अथवा लिमिट लेकर अपना व्यापार चलाते हैं। बताया कि चुनावी कार्रवाई के लिए मंडी समिति की दुकानों का अधिग्रहण कर लेने से संबंधित व्यापारी का कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाता है। इसलिए मंडी की दुकानों अथवा गोदामों का अधिग्रहण नहीं करने के आदेश पारित करने की मांग भी की गई। इसके अलावा ज्ञापन में निजी वाहनों के अधिग्रहण से व्यापारियों को होने वाली दिक्क्तों से भी अवगत कराकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मोल्हड़मल गर्ग, युवा अध्यक्ष मनोज गोयल, शशांक गोयल, रमेश चंद गर्ग, समर्थ गोयल, राजेश सहगल, अर्जुन सहगल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed