{"_id":"678e9e214a3e2fbf400ef079","slug":"demand-for-shrianna-products-is-increasing-in-the-market-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-140809-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: श्रीअन्न के उत्पादाें की बाजार में बढ़ रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: श्रीअन्न के उत्पादाें की बाजार में बढ़ रही मांग
Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सेहत के प्रति जागरूक लोगों में श्रीअन्न से बने उत्पादों के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। इसके चलते बाजार में इनकी मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। जनपद के कई कृषक उत्पादक संगठन श्रीअन्न से नमकीन और बिस्किट सहित अन्य उत्पाद बनाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
श्रीअन्न के सेहत के लिए लाभकारी होने के चलते सरकार भी इनके उत्पादन पर जोर दे रही है। इसके लिए विभिन्न कृषक उत्पादक संगठन आगे आए हैं। वह श्रीअन्न यानी ज्वार, बाजरा, कंगनी, कोदों,मंडवा एवं सावां के विभिन्न खाद्य उत्पाद बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। कृषक उत्पादक संगठन सहारनपुर एग्रो प्रोडयूसर कंपनी के सीईओ रविकांत ने बताया कि सेहत के प्रति जागरूक लोगों में श्रीअन्न के उत्पादों के प्रति लगातार क्रेज बढ़ रहा है। उनका ज्वार, बाजरा,रागी का आटा दिल्ली, नोएड़ा, देहरादून और लखनऊ सप्लाई हो रहा है। वह ज्वार, गुड और तिल की बरफी बनाकर भी बेच रहे हैं।
ग्राम मुबारकपुर स्थित कृषक उत्पादक संगठन संघर्ष बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ संजय सैनी ने बताया कि उनके श्रीअन्न के बिस्किट और नमकीन की खासी मांग है। उन्होंने इसके लिए एक छोटी प्रोसेसिंग यूनिट लगा रखी है। उनका एफपीओ ज्वार, बाजरा और कंगनी से बनी तीन से चार क्विंटल नमकीन की प्रतिमाह सप्लाई कर रहा हैं, जबकि पांच से छह क्विंटल प्रतिमाह नमकीन की औसतन मांग रहती है।