फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for scrapping of mandatory report of Kovid-19

कोविड-19 की जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग

Thu, 10 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for scrapping of mandatory report of Kovid-19
छुटमलपुर (सहारनपुर)। देहरादून के कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को स्नातक परीक्षा से पहले कोविड-19 की रिपोर्ट दिखाने के निर्देश से विद्यार्थियों में बेचैनी का माहौल है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से कोविड-19 की जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के विभिन्न गांवों से डेढ़ हजार के करीब परीक्षार्थी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के देहरादून, रुड़की, भगवानपुर, हरिद्वार आदि शहरों में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। दस सितंबर से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए है कि दूसरे राज्यों से आने वाले सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा से 24 घंटे पहले कोरोना की रिपोर्ट आवश्यक रूप से दिखानी होगी। इस निर्णय से यहां के छात्र-छात्राएं बेचैन है। क्षेत्रीय अभिभावक कंवर सिंह सिद्ध, प्रमोद कुमार, अंकित कुमार, नीरज और मनीष सिंह का कहना है कि लाक डाउन में कारोबार खत्म होने के कारण बच्चों की फीस और किराया देने में ही पसीने छूट रहे हैं। ऊपर से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता कर अभिभावकों पर बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने सरकार से परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कोविड-19 की रिपोर्ट दिखाने की छूट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed