फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for restoration of old pension, payment of arrears and promotion

समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे बेसिक शिक्षक

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of old pension, payment of arrears and promotion
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली, एरियर का भुगतान और पदोन्नति सहित अनेक मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार के बताया कि संगठन लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है। सरकारें बदली हैं, मगर किसी सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की है। एरियर का भुगतान शिक्षकों को नहीं हो रहा है, जिससे वह परेशान हैं। साथ ही पदोन्नति, जनपद के अंदर ट्रांसफर, कैशलैस चिकित्सा सुविधा, मृतक आश्रित को योग्यता के अनुसार नौकरी, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों को सम्मानजनक वेतन और शिक्षक पद पर समायोजन, अंतरजनपीय स्थानांतरण, शिक्षकों से गैर शैक्षिक कार्यों में नहीं लगाने की मांग भी उठाई जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने वालों में अरविंद यादव, राजीव यादव, अनुज चौधरी, नीरज सैनी, गजेंद्र कुमार, सेठपाल सिंह, सतीश राणा, तेजपाल सिंह, कुंवर कपिल, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

डाटा अपलोड नहीं कराने की मांग
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों से डाटा अपलोड नहीं कराने की मांग की है। संगठन की ओर से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा है। संरक्षक पितांबर सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह और जिला महामंत्री इसम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को दी जाने वाली यूनिफॉर्म, जूते, जुराब, स्कूल बैग आदि का पैसा अभिभावकों के खातों में आना है। इसके लिए अभिभावकों के बैंक खातों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है। पोर्टल बंद होने से शिक्षकों के सामने परेशानी आ रही है। अनेक शिक्षक ब्योरा अपलोड करना नहीं जानते हैं, जबकि अनेक के पास स्मार्ट फोन नहीं है। इसके बावजूद शिक्षकों पर ब्योरा अपलोड करने का दबाव है। शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed