फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for interstate bus stand and cultural arts center from CM

सीएम से की अंतरराज्यीय बस अड़डा व सांस्कृतिक कला केंद्र की मांग

Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for interstate bus stand and cultural arts center from CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे नगर विधायक राजीव गुम्बर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सहारनपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डा व सांस्कृतिक कला केंद्र शीघ्र बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर ने मुख्यमंत्री को बताया कि सहारनपुर मंडल मुख्यालय है और जनपद की सीमाएं तीन राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से मिलती हैं। यहां पर यात्रियों का आवागमन बड़ी संख्या में इन राज्यो में भी होता है। इस समय सहारनपुर में कोई भी बस स्टेशन न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अनेक स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया था। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन की कार्यशाला भी नगर के बीचोंबीच स्थित है और सहारनपुर में आवास विकास की शाकंभरी आवासीय योजना की लगभग चौबीस पच्चीस हजार वर्ग मीटर भूमि खाली पड़ी है, यह दोनों संपत्ति सरकारी हैं और इनका आपस में हस्तांतरण किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सहारनपुर में सांस्कृतिक कला केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनहित में आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed