{"_id":"63f3b62ce3b4a9129706a6de","slug":"demand-for-cut-on-green-expressway-highway-plants-should-be-closed-saharanpur-news-c-14-1-125806-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ग्रीन एक्सप्रेस वे पर कट की मांग, हाईवे के प्लांट बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ग्रीन एक्सप्रेस वे पर कट की मांग, हाईवे के प्लांट बंद कराए
Mon, 20 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बड़गांव में धरनारत किसानों से बात करते तहसीलदार
बड़गांव। किसानों ने दिल्ली-देहरादून आने-जाने के लिए नव निर्माणाधीन ग्रीन एक्सप्रेस वे पर बड़गांव में कट की मांग को लेकर धरने के 13 वें दिन हाईवे के प्लांट बंद करा दिए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन दिया, इसके बाद ही प्लांट चालू हो सके।
बता दें कि बड़गांव-नानौता मार्ग किनारे निर्माणाधीन ग्रीन एक्सप्रेस वे पर बड़गांव में कट की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान राधा स्वामी सत्संग भवन के पास धरनारत हैं। किसानों का कहना है कि बड़गांव में कट मिलने से कस्बे सहित देवबंद और नानौता क्षेत्र के लोगों को दिल्ली से देहरादून आने जाने में सुविधा होगी। किसान एक्सप्रेस वे पर बनने वाले अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने, एक्सप्रेस वे के किनारे सर्विस रोड, लंबित पड़े मुआवजोंं का जल्द ही निपटारा कराने की मांग कर रहे हैं।
किसी भी अधिकारी द्वारा सुनवाई न होता देख सोमवार को किसानों ने हाईवे निर्माण कर रहे दोनों प्लांट बंद करवाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सूचना पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचे तहसीलदार अमित कुमार को किसानों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित अपनी उक्त मांगों से से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्लांट को चालू करा दिए गए लेकिन धरना जारी है। धरने पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष अजब सिंह, आशीष पुंडीर, विनोद, रामधन, रामलाल, राजबीर,राजसिंह, रणबीर, शिवकुमार, दिनेश, भगत सिंह आदि रहे।