फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for action against those who call themselves BJP leaders in a fake way

फर्जी तरीके से खुद को भाजपा नेता बताने वालों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 13 Aug 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who call themselves BJP leaders in a fake way
सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने एसएसपी से मिलकर कहा कि शहर में कुछ लोगों ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए होर्डिंग्स लगाए हैं, जबकि यह भाजपा कार्यकर्ता भी नहीं है। उन्होंने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा से मिलकर फर्जी तरीके से खुद को भाजपा नेेता बताते हुए होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई दिनों शहर के अनेक स्थानों पर ऐसे कई लोगों ने अपने हार्डिंग्स लगाए हैं, जो खुद को भाजपा नेता बताते हैं, जबकि पार्टी से इनका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि यह लोग गलत कार्यों में लिप्त हो सकते हैं। ऐसे लोग पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की जाए। इसके अलावा वाहनों पर फर्जी रूप से भाजपा का झंडा लगाने वाले लोगों की भी जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें संगठन पूरी तरह पुलिस के साथ है और पार्टी पदाधिकारियों की ओर से तहरीर दी जाएगी। इस दौरान महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, शीतल विश्नोई, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed