{"_id":"642b2139c31815a5e30daa84","slug":"delhi-yamnotri-highway-will-remain-closed-for-a-month-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-283-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महीने के लिए बंद रहेगा दिल्ली-यमनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महीने के लिए बंद रहेगा दिल्ली-यमनोत्री हाईवे
Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बेहट क्षेत्र में यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर निर्माणाधीन स्वागत/ प्रवेश द्वार।
बेहट(सहारनपुर)। यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर बनाए जा रहे स्वागत/प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर यातायात छह अप्रैल से छह मई तक एक महीने के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश जाने वाले वाहनों को गंदेवड़ से डायवर्ट किया जाएगा।
यूपी एवं उत्तराखंड की सीमा पर डाट काली मंदिर के पास प्रदेश सरकार द्वारा स्वागत/प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अंतरराज्यीय सीमा पर बनाए जा रहे स्वागत/प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए सड़क के दोनों तरफ टॉवर बनाए गए हैं, जिन्हें आरसीसी बीम से कनेक्ट किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा बीम का कार्य कराने के लिए हाईवे को पूर्ण रूप से यातायात के लिए बंद कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि छह अप्रैल से छह मई तक एक महीने के लिए हाईवे गंदेवड़ से आगे उत्तराखंड की सीमा तक यातायात के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले वाहनों को गंदेवड़ से डायवर्ट किया जाएगा। इन पड़ोसी राज्यों में जाने वाले वाहन गंदेवड़ से हथिनीकुंड वाया पांवटा साहिब होते हुए हिमाचल और उत्तराखंड पहुंचेंगे। इस संबंध में हिमाचल और उत्तराखंड के सीमावर्ती जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।