{"_id":"62bb40fc12c42734b70b69c2","slug":"delhi-lions-team-beat-ycc-sultanpur-by-54-runs-saharanpur-news-mrt5948149128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली लायंस की टीम ने वाईसीसी सुल्तानपुर को 54 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली लायंस की टीम ने वाईसीसी सुल्तानपुर को 54 रन से हराया
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
दिल्ली लायंस की टीम ने वाईसीसी सुल्तानपुर को 54 रन से हराया
विज्ञापन
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को वाईसीसी सुल्तानपुर और दिल्ली लायंस के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में तरुण और सैम की शानदार गेंदबाजी के चलते दिल्ली लायंस ने वाईसीसी सुल्तानपुर को 54 रन से हराया। तरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 19.5 ओवर में 197 रन बनाए। इनमें अजु्रन ने 60 तथा योगेश और अमन ने 29-29 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। वाईसीसी सुल्तानपुर की ओर से कन्हैया और महफूज ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। 198 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी वाईसीसी सुल्तानपुर की टीम दिल्ली लायंस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। वाईसीसी सुल्तानपुर की ओर से विशाल ने 37 और विमर्श ने 27 रन बनाए। दिल्ली लायंस के लिए तरुण ने चार और सैम ने तीन विकेट चटकाए। इस प्रकार दिल्ली लायंस ने यह मुकाबला 54 रन से जीत लिया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, शशांक सिंघल, अवनीश मंदोलिया, भावना तोमर, मृदुल गर्ग, नदीम, फिरोज, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।