फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi fair starts, foreign customers are showing interest in wooden handicraft products

Saharanpur News: दिल्ली फेयर शुरू, विदेशी ग्राहक दिखा रहे काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों में रुचि

Wed, 07 Feb 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi fair starts, foreign customers are showing interest in wooden handicraft products
ग्रेटर नोएड़ा ​स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में लगा सहारनपुर निर्यातक के स्टॉल में खरीदारी करते वि
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में दिल्ली फेयर शुरू हो गया है। इसमें जनपद के 20 से अधिक काष्ठ हस्तशिल्प निर्यातकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। 10 फरवरी तक चलने वाले इस फेयर के पहले दिन विदेशी ग्राहक काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी में काफी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की विश्व भर में काफी मांग है। लगभग सौ वर्ष पुराने जिले के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का सालाना कारोबार करीब 1400 से 1600 करोड़ रुपये का है। इसमें से करीब 1200 करोड़ रुपये का निर्यात दुनिया के कई देशों में होता है। रूस-यूक्रेन और इसराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध का काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात पर विपरीत असर पड़ा है। इसके चलते काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के करीब 60 प्रतिशत निर्यात ऑर्डर होल्ड पर चले गए हैं। ऐसे में निर्यातकों को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में मंगलवार को शुरू दिल्ली फेयर से काफी उम्मीद हैं। फेयर के पहले दिन स्टाॅलों पर कई देशों के ग्राहकों ने विभिन्न काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन

बोले निर्यातक --
हमारे स्टॉल पर अमेरिका के न्यूयार्क, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इसराइल आदि देशों के ग्राहक पहुंचे हैं। इनसे अच्छे निर्यात ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। वे क्वालिटी से लेकर भाव को परख रहे हैं। -- सोम गोयल, निर्यातक।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली फेयर के पहले दिन विदेशी ग्राहकों से बढि़या रेस्पांस मिला है। स्टॉल पर फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और अमेरिका के ग्राहकों ने काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के खासी रुचि दिखाई है। -- परविन्दर सिंह, निर्यातक।

दिल्ली फेयर से निर्यातकों को काफी आशा है। फेयर के पहले दिन यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के देशों के कई ग्राहकों ने काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। इससे निर्यात ऑर्डर मिलने की संभावना हैं। -- मयंक अग्रवाल, निर्यातक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed