फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dehradun hospital agrees to treat Ayushman card holders

आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज करने को तैयार हुआ देहरादून का अस्पताल

Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dehradun hospital agrees to treat Ayushman card holders
अमर उजाला में खबर छपने के बाद आयुष्मान भारत योजना के अधिकारियों ने देहरादून के संबंधित अस्पताल से किया संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का इलाज करने से इनकार करने वाला देहरादून का एक बड़ा अस्पताल अब राजी हो गया है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद आयुष्मान योजना से जुड़े स्थानीय अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से फोन पर वार्ता की। अधिकारियों का दावा है कि अस्पताल इलाज के लिए राजी हो गया है। मरीज देहरादून जाकर संबंधित अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।
जनपद के बेहट रोड स्थित गांव गोकलपुर निवासी नदीम प्रधान आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड धारक हैं। वह दिल की बीमारी का इलाज कराने के लिए तीन दिन पहले देहरादून के एक बड़े अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें यह कहकर लौटा दिया था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अस्पताल द्वारा किए गए मरीजों के इलाज के पांच करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। इसी प्रकार हसनपुर निवासी संतोष के साथ भी यही हुआ था। अमर उजाला ने दोनों पीड़ितों की समस्या को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद आयुष्मान योजना के अधिकारियों ने देहरादून के संबंधित अस्पताल के प्रबंधन से फोन पर संपर्क किया तथा मरीजों का इलाज करने का आग्रह किया। दावा किया जा रहा है कि अस्पताल सहारनपुर के मरीजों का इलाज करने को तैयार हो गया है। मरीज जाकर इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

देहरादून के जिस अस्पताल ने सहारनपुर के मरीजों को बिना इलाज किए लौटाया था। उक्त अस्पताल के प्रबंधन से संपर्क किया गया है। प्रबंधकों ने लखनऊ के अधिकारियों से वार्ता हो जाने की बात कही है। साथ ही वह मरीजों का इलाज करने को भी तैयार हो गए हैं। ऐसे में मरीज वहां जाकर इलाज करा सकते हैं।-डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत योजना सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed