फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deficiencies Found in 156 School Vehicles; Notices Issued to Schools

Saharanpur News: 156 स्कूली वाहनों में मिलीं कमियां, स्कूलों को नोटिस जारी

Sun, 19 Apr 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies Found in 156 School Vehicles; Notices Issued to Schools
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की जांच में 156 स्कूली वाहनों में कमियां मिलीं हैं। विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए दोबारा फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय टीम अब तक 1,016 वाहनों की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 4,448 स्कूल पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं। इनमें से 232 स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास अपने वाहन हैं। इन स्कूलों के 1,016 वाहनों का डाटा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि केवल 443 वाहन ही मानकों पर खरे उतरे, जबकि 415 वाहन गैर मानक पाए गए। कई वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला या अधूरा था।
विज्ञापन

वहीं जीपीएस, वीएलटीडी बंद पाए गए। इसके अलावा कुछ वाहनों में अग्निशमन यंत्र भी ठीक नहीं मिले। इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए अब तक 156 वाहनों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। अब तक 932 वाहनों का निरीक्षण पूरा किया जा चुका है, जबकि 84 वाहनों का निरीक्षण अभी लंबित है। वहीं, पोर्टल पर 2,903 शपथ पत्र अपलोड किए गए हैं, जिनमें 1,303 बेसिक शिक्षा विभाग 242 स्कूलों की ओर से अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- मंडल में 5,296 स्कूलों ने शपथ पत्र नहीं किए अपलोड
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन शंकर जी सिंह ने बताया कि मंडल में अब तक 5,296 स्कूलों ने शपथ पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। इनमें सहारनपुर के 2,903, मुजफ्फरनगर 1,481 और शामली के 912 स्कूल शामिल हैं। अभी तक 989 स्कूल ही शपथपत्र अपलोड कर पाए गए हैं। 2,565 वाहनों का सत्यापन पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed