फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Defense Minister will remove the resentment of Kshatriya community

Saharanpur News: कड़ी सुरक्षा में रहेंगे रक्षामंत्री, क्षत्रिय समाज की नाराजगी करेंगे दूर

Wed, 10 Apr 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 10 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister will remove the resentment of Kshatriya community
बेहट के पानसर में तैयार किया जा रहा पंडाल। संवाद
बेहट/सहारनपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बुधवार को बेहट के पानसर में होने वाली जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रक्षा मंत्री कड़ी सुरक्षा में रहेंगे। पुलिस-प्रशासन और एनएसजी की टीम ने सुरक्षा चाकचौबंद कर दी है। भाजपा नेताओं ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि भाजपा से नाराज चल रहे क्षत्रिय समाज की नाराजगी दूर करने रक्षा मंत्री आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों की माने तों रक्षा मंत्री क्षत्रिय समाज के मतदाताओं को साधने के लिए आ रहे है। जनसभा को लेकर इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि कुछ ही दूरी पर जनसभा स्थल प वाटरप्रूफ पंडाल और मंच तैयार किया गय है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौर, जिला मंत्री वीरेंद्र पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बिजेंद्र कश्यप और साहब सिंह पुंडीर सहित अनेक भाजपा नेताओं ने जनसभा स्थल का जायजा लिया।, उधर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सुरक्षा की दृष्टि से जनसभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-- कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस प्रशासन की तरफ से रक्षामंत्री की सुरक्षा में एसडीएम बेहट, एक एडिशनल एसपी, तीन सीओ, दस निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, 60 सिपाही, दो कंपनी पीएसी जनसभा स्थल पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार की शाम महानगर में पहुंचेंगे। वह चुनाव संचालन समिति, जिला और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात वह रात्रि प्रवास भी महानगर में करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर सगठन और पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली। क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि शाम छह बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महानगर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed