फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deer entered the population handed over to the team of Forest Department

आबादी में घुसा हिरण वन विभाग की टीम को सौंपा

Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deer entered the population handed over to the team of Forest Department
गंगोह। जंगल से भटककर हिरण आबादी क्षेत्र में आ गया। जहां कुत्तों ने उसका पीछा किया तो वह जान बचाने के लिए एक ग्रामीण के घर में जा घुसा। हिरण को देखने के लिए गांव में काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरण को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक हिरण जंगल से भटक कर गांव कुतुब खेड़ी में घुस गया। गांव में घुसने पर उसके पीछे काफी कुत्ते लग गए। हिरण अपनी जान बचाने के लिए गांव में अख्तर के मकान में घुस आया। हिरण को गांव में देख बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जुट गए। इसी बीच किसी ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और हिरण को अपने कब्जे में लेकर लौट गई। वन दरोगा चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हिरण मामूली रूप से घायल है। पहले उसका उपचार कराया जाएगा, जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed