{"_id":"5f29a9ea8ebc3e411c555504","slug":"deepotsav-saharanpur-news-mrt4945399152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज मनेगी दीपावली, घर-घर जलेंगे दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज मनेगी दीपावली, घर-घर जलेंगे दीप
विज्ञापन

राम मंदिर के भूमि पूजन पर मनेगा दीपोत्सव, रंग-बिरंगी लाइटों से सजेंगे मंदिर
भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे दीपक
फोटो सहारनपुर से 6, 7 व 7ए
फोटो छुटमलपुर से 02 की सीरीज।
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन और मंदिर निर्माण शिलान्यास को लेकर जिले में भी तैयारियां की गईं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह और शाम के समय कार्यक्रम होंगे और दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही विहिप, आरएसएस और भाजपाइयों ने घर-घर दीपक बांटकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। इस दिन को लोग दीपावली की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर और वहां बने श्री राम दरबार को रंग-बिरंगी लाइटों एवं फूलों से सजाया गया है। मंदिर कमेटी के महामंत्री हेमंत मित्तल ने बताया कि शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से घरों कम से कम पांच दीपक जलाने का आह्वान किया। इसके अलावा श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड के श्री साईं धाम, श्री पातालेश्वर मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर गिल कॉलोनी, तहसील श्री शिव मंदिर, घंटाघर के हनुमान मंदिर सहित अनेक मंदिरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारी मंदिर कमेटियों ने की है। उधर, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बुधवार को घंटाघर चौराहा और अन्य प्रमुख चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
मंगलवार को विहिप, बजरंगदल, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की संयुक्त बैठक हुई। विहिप के महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे से आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा। विहिप के महानगर में सभी 12 प्रखंडों में अध्यक्ष, मंत्री और संयोजक को दीप प्रज्ज्वलित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। मंदिर समिति एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी ने बताया कि शाम के समय मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। बैठक में जयपाल सिंह, आचार्य कमल किशोर, रविंद्र तोमर, रमेशचंद शर्मा, सचिन मित्तल, कपिल, सागर पंडित, राजश्री वशिष्ठ और मधुर गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कारसेवक रोकने को हाईवे पर खोद दी थी खाई
सहारनपुर। साहित्यकार डाक्टर वीरेंद्र आजम बताते हैं कि 1992 में दिसंबर माह के पहले सप्ताह में शिवसेना के उत्तर भारत प्रमुख जगदीश तांगड़ी ने लुधियाना से सहारनपुर के रास्ते कारसेवकों के साथ अयोध्या जाने का आह्वान किया था। हरियाणा की सीमा पर सरसावा-शाहजहांपुर के बीच तत्कालीन अपर जिलाधिकारी प्रशासन केके मेहरोत्रा व पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में भारी फोर्स तैनात किया गया था। शाम सात बजे जगदीश तांगड़ी और उनके समर्थकों के आने की जानकारी थी। इसको लेकर अंबाला-देहारादून हाइवे पर हरियाणा सीमा के पास प्रशासन ने 15 फीट चौड़ी और गहरी खाई बना दी थी। इसके साथ ही दस फीट लंबी दीवारें खड़ी कर दी थीं। इसका पता चलने पर जगदीश तांगड़ी ने अपना रास्ता बदल लिया था और वह दिल्ली के रास्ते अयोध्या कूच कर गए थे। तब, पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली और तत्कालीन एडीएम (ई) केके महरोत्रा ने लड्डू बंटवाए थे।
घर-घर बांटे दीपक, बढ़ गई मांग
सहारनपुर। गोविंदनगर निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जसबीर मोघा ने अपने क्षेत्र में बुधवार को दीपोत्सव मनाने के लिए घर-घर रंग-बिरंगे मिट्टी के दो हजार से अधिक दीपक बांटे। वहीं, नेहरू नगर निवासी मिट्टी के दीपक बनाने वाले नितिन ने बताया कि अयोध्या में भूमि पूजन और शिलान्यास को लेकर सहारनपुर में दीपकों की मांग बढ़ गई। एक सप्ताह में वह हजारों दीपक बना चुके हैं।
पूरी होगी 492 वर्षों की तपस्या : विकास
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि 492 वर्षों की तपस्या और बड़ी संख्या में हिंदुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई है। पूरी दुनिया में करोड़ों हिंदुओं को इस दिन का इंतजार था। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इस दिन के हम साक्षी बनेंगे। उन्होंने लोगों से हवन, पूजन, कीर्तन आदि कर दीपोत्सव मनाने की अपील की।
घर-घर मनाएं दीपावली: पवन
देवबंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह डा. पवन सिंह ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लौटकर आए थे और तब से दीपावली उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है। इसी तरह उन्होंने मंदिर निर्माण में भी प्रत्येक हिंदू को अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया।
इस दिन को बनाएं ऐतिहासिक
चिलकाना। विहिप के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन लाल शर्मा ने कहा कि अब वह शुभ दिन आया है, जिसका वर्षों से इंतजार था। सभी लोग अपने घरों पर रंग - बिरंगी लाइटें लगाने के साथ ही दीपावली की तरह उत्सव मनाएं। उन्होंने कस्बे में भ्रमण कर लोगों से कम से कम पांच दीपक जलाने का आह्वान किया।
आरएसएस ने भगवा ध्वज बांटे
बेहट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साढ़ौली कदीम खंड कार्यवाह देवेंद्र सिंह ने कहा कि भूमि पूजन को उत्सव के रूप में मनाएं। इसलिए आरएसएस पदाधिकारियों ने घर-घर भगवा ध्वज वितरित किए। देवेंद्र सिंह ने लोगों से कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की।
कारसेवकों की मेहनत लाई रंग
नकुड़। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेश्वर शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता सरस गोयल, शिवचरण शर्मा, राजेश त्यागी ने कहा कि पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बनाएं। क्योंकि श्री राम मंदिर आंदोलन में बड़ी संख्या में कारसेवकों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे और कई जेल भी गए। उनका संघर्ष अब रंग लाया है। पूरी श्रद्धा के साथ दीपोत्सव मनाएं। भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, राकेश वर्मा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, विहिप के नगर अध्यक्ष सुरेश नामदेव, हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष आलोक जैन ने भी दीपक जलाने की अपील की।