फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deepotsav celebrated with pomp, sparkling city

धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, जगमगाया शहर

Mon, 16 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated with pomp, sparkling city
सहारनपुर। दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों, दुकानों और मंदिरों में विधिवत पूजन किया। घरों में गणेश जी और महालक्ष्मी का पूजन और विशेष अनुष्ठान हुए। भवनों पर रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों के अलावा दीये और मोमबत्तियां जलाई गई।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह रहता है। त्योहार की खुशी में बच्चों ने नए परिधान पहनें। शुभ मुहूर्त के साथ घरों में विशेष पूजन हुआ। गणेश जी, महा लक्ष्मी और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीताजी और हनुमानजी का पूजन किया गया। घरों में पूजन करने के उपरांत लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भी दीप जलाए। साथ ही अपने पितरों के लिए भी दीये जलाए गए। शहर के कोर्ट रोड, जीपीओ रोड, घंटाघर, नेहरु मार्केट, मटिया महल, चंद्र नगर, मिशन कंपाउंड, आवास विकास, बेहट रोड, चकराता रोड, गुरुद्वारा रोड तमाम प्रमुख मार्गों पर मनोहारी सजावट रही।
विज्ञापन

वहीं, दीपावली पर खुशियां बांटने के लिए लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, मिठाई और अन्य गिफ्ट लेकर पहुंचे। एक दूसरे को त्योहार की बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात दो बजे तक हुई आतिशबाजी
दीपोत्सव पर दीये जलाने के साथ ही आतिशबाजी भी जमकर की गई। कोर्ट रोड पर साउथ सिटी के मैदान, गांधी पार्क मैदान, सर्किट हाउस के सामने और अन्य स्थानों पर पटाखों की देर रात तक बिक्री हुई। आतिशबाजी से आकाश में रंग बिरंगी उजाला बिखरता रहा तो पटाखों का शोर भी देर रात दो बजे तक चलता रहा। स्काई शॉट और कंडील भी आकाश मेें खूब उड़ाए गए।
फूलों की खूब हुई खरीद, वसूले मनमाने दाम
पूजन और भवनों को सजाने में फूलों का भी खूब प्रयोग हुआ, जिससे फूलों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया। आलम यह रहा कि शनिवार दोपहर में गेंदे के फूल की जो माला 10 से 15 रुपये की बिक्री रही थी, शाम होते होते वह 30 से 40 रुपये हो गई और कुछ स्थानों पर तो वही माला 50 रुपये तक बेची गई।

सपा नेता फैसल सलमानी ने दीये जलाकर दिया संदेश
सहारनपुर। दीपावली के त्योहार पर सांप्रदायिक सौहार्द भी नजर आए। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने तो देहरादून रोड स्थित अपने आवास पर दीये जलाए और फेसबुक पर फोटो पोस्ट करके लिखा कि जो है दिल में दूर वो हर इक दाग करते हैं, आइये हम भी मिलकर रोशन चराग करते हैं, सभी दोस्तों को दीपावली की मुबारकबाद। वहीं, फैसल सलमानी की तरह ही दूसरे वर्ग के अन्य काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर दीपावली की बधाई के संदेश पोस्ट किए।

सहारनपुर में दीपावली पर आसमान में होती आतिशबाजी

सहारनपुर में दीपावली पर आसमान में होती आतिशबाजी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed