फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deepotsav celebrated with great pomp in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं ने धूमधाम से मना दीपोत्सव

Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated with great pomp in educational institutions
ुटमलपुर के दून पब्लिक स्कूल चमारीखेडा में रंगोली के साथ बच्चें और अध्यापिका - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी / छुटमलपुर/ रामपुर मनिहारान। जिले के देहात की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को दिवाली के मद्देनजर रंगोली और दीपोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन

मोंटफोर्ट स्कूल में दीप सजाओ व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक पंकज गर्ग व प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की गरिमा, हर्षित, अनुज त्यागी, हितेश, बुशरा, कक्षा छह की श्रद्धा, दीक्षा, अनुष्का, भूमिका, आरव यादव ने द्वितीय स्थान व कक्षा सात के कृतिका, आंचल डाबरे, जिया, वंश त्यागी और नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिक्ख और मुस्लिम बच्चों ने भी भारत माता व लक्ष्मी गणेश की सुंदर रंगोली बना कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। भारत माता की थीम पर बनी रंगोली को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने सर्वश्रेष्ठ रंगोली का पुरस्कार दिया। निर्णायक मंडल में मोहिनी, श्रुति व तान्या शर्मा रहे। बच्चों को पटाखे छुड़ाने से होने नुकसान की जानकारी देते हुए पटाखे न छुड़ाने की शपथ दिलाई। प्रिया यादव, रिंकी गुप्ता, सारिका बब्बर, सलोनी, श्वेता मेहरा,वर्षा, आंचल, मीनाक्षी, सुनीता, आयुषी, सीमा, साक्षी, रजनी आदि रहे।
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में प्रदूषण रहित दिवाली मनाने को लेकर जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ स्कूल संस्थापक साद अली खान ने किया। इसके बाद पटाखों से बढ़ते प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए गांव कैलाशपुर में रैली निकाली। लोगों से एक स्वच्छ एवं पटाखे रहित दीवाली मनाने का संदेश दिया। सोनिका दीक्षित, अनीता लूथरा, नीलोफर, तमन्ना, बुशरा, उमरा आदि रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के दून पब्लिक स्कूल चमारी खेड़ा में मुख्य अतिथि एसओ फतेहपुर की पत्नि शिवानी शर्मा ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। प्रबंधक मोहित बंसल, प्रधानाचार्य छवि बंसल और उप प्रधानाचार्य अजय धीमान ने दिवाली की महत्ता पर प्रकाश डाला। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली सजाई। इसमें अमित सिंघल, आयुष, प्रमोद, उवैश, संगीता शर्मा, गरिमा अग्रवाल, उर्वशी यादव, रुपा सैनी आदि रहे। रामपुर मनिहारान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने रंगोली बना कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें प्रधानाध्यापक सत्यपाल वर्मा, ओम लता रानी, प्रवीन चौहान, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed